Deoband: देवबंद में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल

सांपला खत्री गांव के जंगल में गोकशी की सूचना पर पहुंची देवबंद कोतवाली पुलिस की कथित गोकशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस

Aug 20, 2026 - 10:55
12 Views
Deoband: देवबंद में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल

देवबंद: सांपला खत्री गांव के जंगल में गोकशी की सूचना पर पहुंची देवबंद कोतवाली पुलिस की कथित गोकशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, घायल आरोपी की पहचान शकील पुत्र यामीन, निवासी मोहल्ला पठानपुरा, देवबंद के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस का दावा है कि घायल आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक गौवंश, एक बाइक और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने जंगल में कांबिंग की।
मुठभेड़ के दौरान कोतवाली प्रभारी कपिल देव, एसआई रविंद्र यादव, हेड कांस्टेबल अनुज सिरोही, हेड कांस्टेबल राजीव पंवार और हेड कांस्टेबल संदीप चिकारा समेत पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस फरार आरोपी की तलाश और मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Also Read- Bhagalpur Murder Case: प्रेमिका के पति की हत्या के लिए फ्लाइट से आया प्रेमी, कोसी नदी में फेंका शव, 3 गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow