Saharanpur: देहात कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में तीसरी बड़ी मुठभेड़ में दो गौतस्करों को लगी गोली; तीसरा भी गिरफ्तार

जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान लगातार जारी है 24 घंटे के भीतर तीसरी बड़ी मुठभेड़ ने अपराधियों

Aug 18, 2026 - 12:11
4 Views
Saharanpur: देहात कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में तीसरी बड़ी मुठभेड़ में दो गौतस्करों को लगी गोली; तीसरा भी गिरफ्तार

सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान लगातार जारी है 24 घंटे के भीतर तीसरी बड़ी मुठभेड़ ने अपराधियों में खलबली मचा दी है- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है- पहली मुठभेड़ बड़गांव तो दूसरी सरसावा अब तीसरी देहात कोतवाली पुलिस ने गौतस्करों के मंसूबों पर फेरा पानी मुठभेड़ में गोली लगते ही धरती पर लेटे दो गोतस्कर जबकि उनका साथी भी गिरफ्तार मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात प्रभारी एच.एन. सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मल्लिहीपुर रोड स्थित रामनगर चौराहे के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आम के बाग में गोकशी का प्रयास कर रहे आरोपियों की घेराबंदी की पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी- जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल होकर गिरफ्तार हुए

जबकि एक अन्य आरोपी को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया घायल आरोपियों की पहचान आफताब उर्फ लालू निवासी देहरादून और अब्दूल बहाव निवासी हरिद्वार के रूप में हुई, जबकि गिरफ्तार आरोपी नासिर निवासी दाउदसराय, सहारनपुर है कार्रवाई में 02 तमंचे .315 बोर, 02 जिंदा व 04 खोखा कारतूस, एक अवैध चाकू, पिकअप वाहन, दो जिंदा गोवंश और गोकशी के उपकरण बरामद हुए- घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके से फरार चार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है पुलिस के अनुसार अब्दूल बहाव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट व गोकशी जैसे संगीन अपराधों के तीन मुकदमे दर्ज हैं थाना प्रभारी एच.एन. सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कम्प मचा हुआ है और पुलिस का स्पष्ट संदेश है अपराध के लिए सहारनपुर में कोई जगह नहीं बची लगातार हो रही मुठभेड़ ने अपराधियों में हड़कम्प मचा दिया है

Also Read- मनौना धाम मे भीषण गर्मी की के कारण आरती तथा आशीर्वाद समय के समय मे हुआ परिवर्तन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow