Deoband : पुलिस का जातीय स्लोगन के खिलाफ बड़ा अभियान जारी, वाहनों से उतारे गए जातीय स्लोगन

उत्तर प्रदेश में बढ़ती जातिवाद की कुप्रथा को समाप्त करने के मकसद से जुटी प्रदेश सरकार अब जमीन स्तर पर कार्य कर रही है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी शासन के दिशा नि

By INA News Desk
Oct 1, 2025 - 23:47
47 Views
Deoband : पुलिस का जातीय स्लोगन के खिलाफ बड़ा अभियान जारी, वाहनों से उतारे गए जातीय स्लोगन
Deoband : पुलिस का जातीय स्लोगन के खिलाफ बड़ा अभियान जारी, वाहनों से उतारे गए जातीय स्लोगन

देवबंद : शासन के दिशा निर्देशानुसार देवबंद पुलिस वाहनों पर लिखा जातीय स्लोगनों को उतरवाने में जुटी। देवबंद के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस शासन की गाइडलाइन का पालन करने में लगी है। ज्ञात रहे की हाई कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में आदेश जारी किए थे कि वाहनों पर किसी भी प्रकार के जातीय स्लोगन नहीं लिखे जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश में किसी भी स्थान पर जातीय रैली जातीय सम्मेलन और जाति आधारित कोई भी कार्यक्रम नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश में बढ़ती जातिवाद की कुप्रथा को समाप्त करने के मकसद से जुटी प्रदेश सरकार अब जमीन स्तर पर कार्य कर रही है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी शासन के दिशा निर्देश का सख्ती से पालन करते नजर आ रहे हैं। देवबंद में मिशन शक्ति 5.0 को सफल बनाने के बाद अब देवबंद कोतवाल नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम लगातार जमीन पर काम कर रही है। अच्छी पुलिसिंग और जनता के बीच आपसी समन्वय बनाकर जिस तरीके से पुलिस कार्य कर रही है यह सराहनीय अकल्पनीय और अतुलनीय योगदान पुलिस का जमीन स्तर पर नजर आ रहा है।

Also Click : ट्रंप ने टैरिफ को बताया सबसे खूबसूरत शब्द, पाक पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तारीफ के बीच अमेरिकी नीति में बदलाव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow