Deoband : पंजाबी समाज ने सहारनपुर विधायक व समाजसेवियों का किया अभिनंदन

जिनका समाज के जागरूक लोगों को डटकर विरोध करना पड़ेगा अन्यथा आने वाला समय और ज्यादा घातक होगा। के.एल अरोड़ा ने कहा कि राजनीतिक रूप से आगे बढ रहे

Sep 22, 2025 - 21:25
35 Views
Deoband : पंजाबी समाज ने सहारनपुर विधायक व समाजसेवियों का किया अभिनंदन
पंजाबी समाज ने सहारनपुर विधायक व समाजसेवियों का किया अभिनंदन

देवबंद : पंजाबी समाज के पदाधिकारियों ने  सहारनपुर विधायक राजीव गुंबर, वरिष्ठ पंजाबी नेता महेंद्र तनेजा व समाजसेवी के.एल.अरोड़ा से भेंट कर सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में हुई मुलाकात में पदाधिकारियों ने सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुंबर के आवास पर पहुंचकर उन्हें देवबंद पंजाबी समाज के गठन की जानकारी देते हुए सहयोग की अपील की। राजीव गुंबर ने कहा कि वे हमेशा देवबंद वासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। उन्होंने कहा कि समाज को मजबूती प्रदान करना सामाजिक संगठनों का कर्तव्य है। महेंद्र तनेजा ने कहा कि आधुनिक युग में अन्य समाजों की तरह पंजाबी समाज में भी कई गलत प्रथाएं शुरू हो गई है।

जिनका समाज के जागरूक लोगों को डटकर विरोध करना पड़ेगा अन्यथा आने वाला समय और ज्यादा घातक होगा। के.एल अरोड़ा ने कहा कि राजनीतिक रूप से आगे बढ रहे व्यक्ति का अपने लोगों द्वारा साथ न देना पंजाबी समाज के राजनीतिक रूप से पिछड़ने का मुख्य कारण है। सभी का पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर अभिवादन किया। इस दौरान मयंक अरोडा, अध्यक्ष सतीश गिरधर, महामंत्री बालेंद्र सिंह, संयोजक गुरजोत सिंह सेठी, हेमंत गिरधर व पवन मोंगा मौजूद रहे।

Also Click : नशे में कोबरा से करतब दिखाते युवक की सर्पदंश से मौत, वीडियो बनाते समय दो बार डसा; परिवार सदमे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow