Sitapur : डीएम की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की जनपद स्तरीय प्रथम अन्तर्विभागीय बैठक सम्पन्न हुई
जिलाधिकारी ने गत संचारी रोग अभियन्त्रण अभियान के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के अधिकारियों को प्रदर्शन में सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दि
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur
सीतापुर : जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की जनपद स्तरीय प्रथम अन्तर्विभागीय बैठक सम्पन्न हुई। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 5 से 31 अक्टूबर तक एवं दस्तक अभियान 11 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिये कि सभी अधिकारी समय से माइक्रोप्लान तैयार कर इसके अनुसार गतिविधियां संचालित करायें। ब्लॉक टास्क फोर्स एवं तहसील टास्क फोर्स की बैठक समय से आयोजित की जाये। जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये कि मच्छर जनित रोग जिस स्थान से मिले, वहां वेक्टर कन्ट्रोल हेतु व्यापक गतिविधियां तत्काल संचालित करायी जायें तथा मरीजों को तत्काल समुचित उपचार दिया जाये।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील गांवों में गतिविधियां व्यापक रूप से संचालित की जायें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वच्छता, फागिंग, एण्टीलार्वा का छिड़काव झाड़ियों का कटान आदि से संबंधित गतिविधियां पूर्ण मनोयोग से संचालित कराएं। उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुये कहा कि संक्रामक रोगों यथा डेंगू, मलेरिया, ए0ई0/जे0ई0एस0 आदि के प्रभावी नियंत्रण द्वारा हम किसी की जान बचा सकते हैं। बेहतर अन्तर्विभागीय समन्वय से गतिविधियां संचालित करने से निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जिन विकास खण्डों में मच्छर जनित बीमारियों के मरीज अधिक मिल रहे हैं, वहां ग्राम प्रधान, खण्ड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं अन्य सभी विभागीय अधिकारी समन्वय बैठक कर गतिविधियां संचालित करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि टीमों के माध्यम से घरों में मच्छर प्रजनन के श्रोत की जांच करायी जाये और इसकी सूचना का संकलन भी किया जाये।
जिलाधिकारी ने गत संचारी रोग अभियन्त्रण अभियान के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के अधिकारियों को प्रदर्शन में सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि इण्डीकेटर्स में प्रदर्शित की गयी कमियों की जांच कराते हुये तत्काल उचित कार्यवाही की जाये, जिससे प्रदर्शन में सुधार हो। फागिंग एवं एण्टीलार्वा के छिड़काव में सुधार हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिये। विद्यालयों में भी व्यापक स्तर पर गतिविधियां एवं जागरूकता अभियान संचालित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान शासन की प्राथमिकताओं में अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है एवं इसकी उच्च स्तर से भी नियमित रूप से समीक्षा होती है।
अभियान की गतिविधियां धरातल पर प्रदर्शित होनी चाहिए। सभी गतिविधियों का अभिलेखीकरण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अभियान में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए एक महत्त्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना, रोगों के प्रसार को रोकना और समुचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, इसलिए इसे बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय से व्यापक स्तर पर संचालित कराया जाये। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Click : नशे में कोबरा से करतब दिखाते युवक की सर्पदंश से मौत, वीडियो बनाते समय दो बार डसा; परिवार सदमे में
What's Your Reaction?