सीतापुर में सपा सांसद आनंद भदौरिया के नेतृत्व में चमड़ी उधेड़ने सम्मेलन आयोजित किया गया।

Sitapur: सीतापुर में नैमिष थाना प्रभारी पंकज तिवारी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन में

Aug 30, 2025 - 19:36
70 Views
सीतापुर में सपा सांसद आनंद भदौरिया के नेतृत्व में चमड़ी उधेड़ने सम्मेलन आयोजित किया गया।
सीतापुर में सपा सांसद आनंद भदौरिया के नेतृत्व में चमड़ी उधेड़ने सम्मेलन आयोजित किया गया।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

सीतापुर में नैमिष थाना प्रभारी पंकज तिवारी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन में सपाइयों ने कपड़े उतारकर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। इस दौरान धौरहरा से सपा सांसद आनंद भदौरिया, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, एम एल एसी जासमीर अंसारी सहित अन्य कई वरिष्ठ सपा नेता मौजूद रहे।

घटना के बाद सपाइयों में आक्रोश फैल गया था

मामला मिश्रिख नगर पालिका उपचुनाव से जुड़ा है। जहां 10 अगस्त को चुनाव प्रचार के दौरान नैमिष थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के साथ अभद्रता की थी। आरोप है कि थाना प्रभारी ने सार्वजनिक स्थल पर न सिर्फ पूर्व विधायक को अपमानित किया बल्कि उनकी “चमड़ी उधेड़ने” तक की धमकी दी थी। इस घटना के बाद सपाइयों में आक्रोश फैल गया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।

सपा सांसद आनंद भदौरिया का कहना है कि इस प्रकरण को लेकर उन्होंने पहले ही पुलिस अधीक्षक और डीजीपी से मुलाकात कर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। कार्रवाई न होने से नाराज सपाइयों ने आज कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।पुलिस नेताओं को अपमानित कराने का काम कर रही है

प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि कानून-व्यवस्था संभालने वाले अधिकारी अगर जनप्रतिनिधियों से अभद्रता करेंगे तो आम जनता का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस को आगे करके विपक्ष के नेताओं को अपमानित कराने का काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोषी थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक सपा समय समय पर आंदोलन जारी रखेगी।

जमीन पर बैठकर प्रदर्शन करते सपा सांसद आनंद भदौरिया व मौजूद कार्यकर्ता। थानाध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की

उधर, शुक्रवार को एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान माना था कि नैमिष थाना प्रभारी से अभद्रता हुई है। इससे सपा नेताओं को और बल मिला और शनिवार को उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर दोषी थाना प्रभारी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि यदि कार्रवाई जल्द नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Also Read- सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025: सिर्फ व्यापार ही नहीं, कला-संस्कृति का भी संगम बनने जा रहा है यूपीआईटीएस ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow