Deoband : देवबंद में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर छह दिवसीय प्रभातफेरियों का समापन

शुक्रवार को अंतिम प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से निकली। यह सुभाष चौक, रेलवे रोड, दुर्गा कॉलोनी और लाजपत नगर से गुजरती हुई ब्रह्मपुरी कॉलोनी में हरजीत बतरा के घर

By INA News Desk
Jan 2, 2026 - 23:09
28 Views
Deoband : देवबंद में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर छह दिवसीय प्रभातफेरियों का समापन
Deoband : देवबंद में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर छह दिवसीय प्रभातफेरियों का समापन

देवबंद में साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर छह दिनों तक चली प्रभातफेरियों का समापन हो गया। इसके साथ ही गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ शुरू हो गया है, जिसका समापन चार जनवरी को होगा। प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शुक्रवार को अंतिम प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से निकली। यह सुभाष चौक, रेलवे रोड, दुर्गा कॉलोनी और लाजपत नगर से गुजरती हुई ब्रह्मपुरी कॉलोनी में हरजीत बतरा के घर पहुंची। परिवार ने पुष्प वर्षा कर फेरी का स्वागत किया।

भाई गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, हरप्रीत कौर, स्वर्णजीत कौर, भोली मनचंदा और चन्नी बेदी ने गुरवाणी गायन कर संगत को प्रसन्न किया। गुरुद्वारा कमेटी ने हरजीत बतरा और जितेश बतरा को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिन छाबड़ा, परमजीत सिंह, गुरजंट सिंह, हर्ष भारती, हर्ष बतरा, देवेंद्र पाल सिंह, गुरजंट सिंह, राजपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, प्रिंस कपूर, मोहित मल्होत्रा और हर्षप्रीत मनचंदा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का मुख्य आयोजन, CM योगी ने बैठक कर दिए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow