Deoband : स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने बनाए कई नए रिकॉर्ड

स्कूल मेंटरिंग हेड मालिक मोअज्जम की मौजूदगी ने भी आयोजन को खास बना दिया। पूरे दिन चले खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दौड़, कूद, थ्रोइंग और अन्य ट्रैक एंड फी

Dec 12, 2025 - 22:34
 0  40
Deoband : स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने बनाए कई नए रिकॉर्ड
Deoband : स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने बनाए कई नए रिकॉर्ड

देवबंद। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का जोश और उत्साह के साथ शानदार समापन हुआ। कक्षा 3 से 9 तक के छात्रों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और अपनी शानदार खेल प्रतिभा दिखाते हुए कई नए रिकॉर्ड कायम किए। कार्यक्रम की शुरुआत बेहद खूबसूरत रही। स्कूल की संस्थापिका अतिया फैजान सिद्दीकी ने रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन साद फैजान सिद्दीकी और को-चेयरमैन अहमद फैजान सिद्दीकी भी मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुण भी सिखाते हैं।स्कूल मेंटरिंग हेड मालिक मोअज्जम की मौजूदगी ने भी आयोजन को खास बना दिया। पूरे दिन चले खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दौड़, कूद, थ्रोइंग और अन्य ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में बच्चों ने पूरी ताकत झोंक दी। अभिभावक और दर्शक तालियों से बच्चों का हौसला बढ़ाते रहे, जिससे मैदान का माहौल और जीवंत हो गया। जूनियर कैंपस की प्रिंसिपल शिप्रा सहगल ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में हेडमिस्ट्रेस मोनिसा खालिद गुल, हेडमास्टर मुशीर उज्जमान और उनकी पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।समापन के समय को-प्रिंसिपल सलेम राज ने धन्यवाद ज्ञापन में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र परिषद और स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। अंत में भव्य पदक वितरण समारोह हुआ। अतिया फैजान सिद्दीकी, साद फैजान सिद्दीकी, अहमद फैजान सिद्दीकी सहित सभी गणमान्य लोगों ने विजेता छात्रों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए। पदक पाते ही बच्चों के चेहरे गर्व से चमक उठे और यह खेल उत्सव एक यादगार समापन के साथ खत्म हुआ।

Also Click : Hardoi : हरदोई में सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन, वंचित खिलाड़ियों को विशेष पंजीकरण का मौका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow