Deoband : दवा लेने आए जुड़वा भाइयों पर हमला, पगड़ी खींचने व कृपाण छीनने का आरोप
आरोप है कि भीड़ में शामिल एक दर्जन से अधिक युवकों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी पगड़ी खींची गई और कृपाण भी छीन ली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के
घटना को लेकर पंजाबी समाज में रोष, कार्रवाई को लेकर कोतवाली में इकट्ठा हुए लोग
देवबंद/तल्हेड़ी बुजुर्ग। दवा लेने आए नकुड़ निवासी दो सगे जुड़वा भाइयों पर एक दर्जन से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों की पगड़ी खींच ली और कृपाण भी छीनकर ले गए। कार्रवाई की मांग को लेकर समाज के लोग कोतवाली पर इकट्ठा हुए।
मोहल्ला चौधरियान निवासी निहंग सिंह संप्रदाय के हरकीरत सिंह और परमजोत सिंह (25) बाइक से तल्हेड़ी दवा लेने आए थे। उनके पीछे दूसरी बाइक पर उनकी मां कुसुम देवी और भतीजा दीपक आ रहे थे। पीड़ितों के अनुसार भारतीय इंटर कॉलेज मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इसी को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि भीड़ में शामिल एक दर्जन से अधिक युवकों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी पगड़ी खींची गई और कृपाण भी छीन ली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ ही देर बाद गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी समेत बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। इसके उपरांत बाबा रंजीत सिंह पनियाली, नरेंद्र सिंह, मोनी सिंह, मोहित मल्होत्रा, बलदीप सिंह, श्यामलाल भारती, हरविंद्र सिंह बेदी, ईश्वर सिंह एड, कर्मजीत सिंह समेत काफी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी व कृपाण बरामद करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परमजोत सिंह ने तहरीर दी है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
What's Your Reaction?




