Deoband : नगरपालिका में गोपनीय कक्ष में घुसपैठ, महिला सभासदों के पतियों का वीडियो वायरल
घटना बोर्ड बैठक के दिन की बताई जा रही है। महिला सभासदों के पति बिना किसी रोक-टोक के कार्यालय में घुसे और अधिकारियों की अनुपस्थिति या मौन सहमति में गोपनीय कक्ष त
देवबंद नगरपालिका परिषद में नियम-कानून की खुली अनदेखी का मामला सामने आया है। कुछ महिला सभासदों के पतियों ने गोपनीय कक्ष में घुसकर हंगामा किया और महत्वपूर्ण फाइलों व दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है।
घटना बोर्ड बैठक के दिन की बताई जा रही है। महिला सभासदों के पति बिना किसी रोक-टोक के कार्यालय में घुसे और अधिकारियों की अनुपस्थिति या मौन सहमति में गोपनीय कक्ष तक पहुंच गए। उन्होंने खुद घटना का वीडियो बनाया, उसमें बदमाशी भरा गाना जोड़ा और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, उत्तर प्रदेश सरकार और जिलाधिकारी सहारनपुर के स्पष्ट आदेश हैं कि कोई भी सभासद का पति या प्रतिनिधि गोपनीय दफ्तर में प्रवेश नहीं कर सकता। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी हुई। वीडियो वायरल होने से नगरपालिका प्रशासन और जिले के उच्च अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
अब यह देखना है कि जिलाधिकारी सहारनपुर, एसडीएम देवबंद या नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हैं या यह भी दबा दिया जाता है। सूत्रों के अनुसार शिकायत जल्द मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और नगरीय विकास विभाग तक पहुंचाई जाएगी ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। नगरपालिका जैसे संवेदनशील स्थान पर ऐसी हरकतें प्रशासनिक व्यवस्था और कानून के राज पर सवाल उठाती हैं। जनता की नजरें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
Also Click : Sambhal : कानून व्यवस्था मजबूत करने को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सम्भल जनपद में 37 का तबादला
What's Your Reaction?











