Deoband : परौली में आवारा कुत्ते ने ग्रामीण पर हमला किया, गंभीर रूप से घायल
परौली गांव का रहने वाला मसरुफ (30) सुबह गांव की दुकान से सामान लेने जा रहा था। तभी पीछे से आए आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। वह बुरी तरह घायल
देवबंद। परौली गांव में एक आवारा कुत्ते ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
परौली गांव का रहने वाला मसरुफ (30) सुबह गांव की दुकान से सामान लेने जा रहा था। तभी पीछे से आए आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। वह बुरी तरह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग आए और मुश्किल से कुत्ते को भगाया।
बाद में परिजनों ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य माजिद अली से गांव में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
Also Click : Lucknow: योगी सरकार की बड़ी सौगात, निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह पर अब ₹85,000 तक की सहायता
What's Your Reaction?











