Deoband : 'सतगुरु नानक प्रगटिआ मिटी धुंध जग चानन होआ', देवबंद में श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया गुरू नानक देव प्रकाश उत्सव

गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार व सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने संगत का आभार व्यक्त करते हुए प्रकाश पर्व की बधाई दी। अरदास उपरांत गुरू का अटूट लंगर बरता

By INA News Desk
Nov 5, 2025 - 21:31
35 Views
Deoband : 'सतगुरु नानक प्रगटिआ मिटी धुंध जग चानन होआ', देवबंद में श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया गुरू नानक देव प्रकाश उत्सव
Deoband : 'सतगुरु नानक प्रगटिआ मिटी धुंध जग चानन होआ', देवबंद में श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया गुरू नानक देव प्रकाश उत्सव
Advertisement
Advertisement

देवबंद : प्रथम पातशाह साहिब श्री गुरुनानक देव महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। रागी जत्थों ने गुरबाणी गायन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा श्री गुरू नानक सभा में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। जिसमें भाई गुरदयाल सिंह, अमनदीप सिंह व भाई चरण सिंह नायब, दशमेश कीर्तनी जत्थे के चंद्रदीप सिंह, बलदीप सिंह, जितेश बतरा व चन्नी बेदी ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया।गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार व सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने संगत का आभार व्यक्त करते हुए प्रकाश पर्व की बधाई दी। अरदास उपरांत गुरू का अटूट लंगर बरताया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने लंगर ग्रहण किया। गुरूद्वारा कमेटी की ओर से अखंड पाठ साहिब की सेवा लेने वाले अरविंदर सिंह कपूर को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर कुलभूषण छाबड़ा, अशोक साहनी, श्याम लाल अरोड़ा, सचिन छाबड़ा, श्याम लाल भारती, हर्ष भारती, अन्नू छाबड़ा, हरविंदर सिंह बेदी, परमजीत सिंह, सुखजिंदर सिंह, सतीश गिरधर, राजेश अजमानी, नवीन भसीन, शोभा सिंह मनचंदा, राजपाल सिंह, जसमीत सिंह, अनिल गाबा, कैप्टन कपूर, युवराज अरोड़ा, हर्ष नारंग आदि मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow: योगी सरकार की बड़ी सौगात, निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह पर अब ₹85,000 तक की सहायता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement