Ballia : कार्तिक पूर्णिमा पर बलिया में चार-पांच लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर

स्नान शुरू होने से पहले शाम को घाट श्रद्धालुओं से भर गया। शाम सात बजे मां गंगा की दिव्य आरती हुई। हजारों दीपों की रंगोली और रोशनी से घाट जगमगा उठा। भजन संध्या

Nov 5, 2025 - 21:37
 0  36
Ballia : कार्तिक पूर्णिमा पर बलिया में चार-पांच लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर
Ballia : कार्तिक पूर्णिमा पर बलिया में चार-पांच लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Follow up

बलिया। कार्तिक पूर्णिमा पर शिवरामपुर घाट पर चार-पांच लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।लगभग बारह सौ पुलिस कर्मी तैनात रहे। एनडीआरएफ की टीम भी पूरी तरह सतर्क रही।छेड़खानी की घटनाओं को देखते हुए महिला पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने यह जानकारी दी।जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने बताया कि सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई। बदलने के कमरे, शौचालय और पीने के पानी की उचित व्यवस्था की गई।स्नान शुरू होने से पहले शाम को घाट श्रद्धालुओं से भर गया। शाम सात बजे मां गंगा की दिव्य आरती हुई।हजारों दीपों की रंगोली और रोशनी से घाट जगमगा उठा। भजन संध्या में शामिल होकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे। आधी रात के बाद श्रद्धालु डुबकी लगाने लगे।कार्तिक पूर्णिमा स्नान से पहले घाट पर रात गुजारने का भी महत्व है। यही कारण है कि शाम को ही गंगा किनारा श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया।

Also Click : Lucknow: योगी सरकार की बड़ी सौगात, निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह पर अब ₹85,000 तक की सहायता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow