Deoband : हेलमेट नहीं तो तेल नहीं, पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरुक

पुलिस ने ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार रेलवे रोड निवासी शामिल के पुलिस ने 10 हजार रुपये वापस कराए हैं। गत सात अप्रैल को शामिल की ओर से ऑनलाइन ठगी होने की

By INA News Desk
Nov 5, 2025 - 21:51
53 Views
Deoband : हेलमेट नहीं तो तेल नहीं, पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरुक
Deoband : हेलमेट नहीं तो तेल नहीं, पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरुक
Advertisement
Advertisement

देवबंद। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और सड़क हादसों को रोकने के लिए नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत बुधवार को पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर सख्ती की। जिसके चलते बिना हेलमेट लगाए पेट्रोल पंपों पर पहुंचे दुपहिया वाहन चालकों को तेल नहीं दिया गया। सीओ अभितेष सिंह ने पुलिस टीम के साथ पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर दुपिहया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए हेलमेट लगाने के प्रति जागरुक किया। उन्होंने बताया कि हेलमेट पहनने से सड़क दुर्घटना में सिर की चोट का खतरा 70 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

  • साइबर ठगी का शिकार व्यक्ति के 10 हजार रुपये वापस कराए

पुलिस ने ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार रेलवे रोड निवासी शामिल के पुलिस ने 10 हजार रुपये वापस कराए हैं। गत सात अप्रैल को शामिल की ओर से ऑनलाइन ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने उसकी रकम को होल्ड कराया था, जिसे शत-प्रतिशत शामिल के खाते में वापस कराई गई है। पीड़ित ने रकम वापस होने पर साइबर सेल का आभार जताया है।

Also Click : Lucknow: योगी सरकार की बड़ी सौगात, निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह पर अब ₹85,000 तक की सहायता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement