Lucknow : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की योजनाओं की समीक्षा, किसानों के लिए जारी की हेल्पलाइन 0522-2317003

निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा में मंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की गुणवत्ता उच्च स्तर की हो और निर्धारित समय में पूरे हों। वित्ती

By INA News Desk
Jan 28, 2026 - 22:40
57 Views
Lucknow : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की योजनाओं की समीक्षा, किसानों के लिए जारी की हेल्पलाइन 0522-2317003
Lucknow : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की योजनाओं की समीक्षा, किसानों के लिए जारी की हेल्पलाइन 0522-2317003

लखनऊ में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि निदेशालय में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चार महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें कीं। इन बैठकों में उत्तर प्रदेश बीज नीति-2025, निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की वित्तीय स्थिति और विभागीय कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराना, कृषि उत्पादकता बढ़ाना और प्रदेश को बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने किसानों की हर समस्या के समाधान और विभागीय योजनाओं की जानकारी सुलभ कराने के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया। हेल्पलाइन नंबर 0522-2317003 पर किसान डिजिटल कृषि सर्वेक्षण, फार्मर रजिस्ट्री, सोलर पंप, कृषि यंत्रों पर अनुदान, बीज, उर्वरक, कीटनाशकों की उपलब्धता और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं। यह हेल्पलाइन सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। मंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था किसानों को बिचौलियों से बचाकर सीधे सरकारी लाभ और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएगी।निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा में मंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की गुणवत्ता उच्च स्तर की हो और निर्धारित समय में पूरे हों। वित्तीय प्रगति की समीक्षा में लक्ष्य से कम खर्च वाले मदों पर नाराजगी जताई गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारियों को बजट का समयबद्ध और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ बिना देरी के मिले।

इस मौके पर प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र, सचिव कृषि इंद्र विक्रम सिंह, निदेशक कृषि पंकज त्रिपाठी, निदेशक उद्यान भानु प्रकाश राम, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक संजय सिंह, उत्तर प्रदेश बीज प्रमाणीकरण के निदेशक टी.पी. चौधरी, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के निदेशक टी.एम. त्रिपाठी, अपर निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र अनिल पाठक, संयुक्त निदेशक ब्यूरो अखिलेश कुमार सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Also Click : असम के बारपेटा जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में दिल दहला देने वाला नाव हादसा: मशीन चालित देशी नाव डूबी, 22 यात्रियों में से 6 लापता जिनमें 4 बच्चे शामिल, बचाव अभियान जारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow