Sitapur : मधवापुर चौराहे पर डम्पर खराब होने से लगा लंबा जाम, राहगीर बेहाल
चालक ने उसमें डीजल भी डलवाया, लेकिन इसके बावजूद गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। चश्मदीदों ने बताया कि काफी कोशिशों के बाद भी जब डम्पर चालू नहीं हुआ, तो चालक उसे वहीं छोड़कर भाग गया। सड़क के बीच में डम्पर खड़ा होने से काफी देर तक जाम ल
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर शहर के पास स्थित मधवापुर चौराहे पर एक डम्पर के अचानक खराब हो जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी होने की वजह से राहगीरों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, यूपी 95 एटी 0918 नंबर का डम्पर चौराहे के बीचों-बीच अचानक बंद हो गया। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि डम्पर का तेल खत्म हो गया था।
चालक ने उसमें डीजल भी डलवाया, लेकिन इसके बावजूद गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। चश्मदीदों ने बताया कि काफी कोशिशों के बाद भी जब डम्पर चालू नहीं हुआ, तो चालक उसे वहीं छोड़कर भाग गया। सड़क के बीच में डम्पर खड़ा होने से काफी देर तक जाम लगा रहा और वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर खराब होने वाले वाहनों को तुरंत हटाने का इंतजाम किया जाए, ताकि लोगों को ऐसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
Also Click : Lucknow : इन्वेस्ट यूपी ने हैदराबाद राउंडटेबल में वैश्विक दिग्गजों के सामने पेश किया राज्य का जीसीसी मॉडल
What's Your Reaction?


