Bajpur: भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर पीड़ित परिवार एसडीएम कोर्ट में धरने पर बैठा। 

भूमि प्रकरण का नया मामला प्रकाश में आया। न्याय की उम्मीद लेकर बबलू दास अपनी पत्नी पुत्र को साथ लेकर एसडीएम

May 15, 2026 - 18:20
 0  2
Bajpur: भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर पीड़ित परिवार एसडीएम कोर्ट में धरने पर बैठा। 
भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर पीड़ित परिवार एसडीएम कोर्ट में धरने पर बैठा। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। भूमि प्रकरण का नया मामला प्रकाश में आया। न्याय की उम्मीद लेकर बबलू दास अपनी पत्नी पुत्र को साथ लेकर एसडीएम कोर्ट में संजय बंसल पर भूमि हड़पने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गया। एसडीम डॉ अमृता शर्मा ऑफिस में मौजूद नहीं थी देहरादून किसी कार्य से गई थी जिस वजह से लगभग 3 घंटे धरने पर बैठने के बाद पीड़ित परिवार अपने घर वापस चला गया। ग्राम महेशपुरा दोराहा बाबा फिश सेंटर निवासी बबलू दास ने आरोप लगाते हुए बताया चकबंदी विभाग में मेरी कोई भी सुनवाई  नही रहा।और चकबंदी अधिकारी एवं लेखपाल भी मुझे डांट कर भगा देते है एसडीम मैम के पास आया हूं न्याय की उम्मीद लेकर लेकिन वह यहां पर मौजूद नहीं है। मैं फिश पालकर अपने परिवार का पालन पोषण करता हूं। मेरा के संजय बंसल के साथ सिविल कोर्ट में भूमी विवाद चल रहा है। उसके बावजूद भी चकबंदी विभाग के अधिकारी भूमि नापने कब्जा दिलाने के लिए पहुंच गए और कह रहे 15 बिस्वा जमीन तेरी भूमि में है इसको संजय बंसल को वापस कर दे। जबकि मैंने उन अधिकारियों से कहा पहले इन लोगों की भूमि की नपाई की जाए उसके बाद मेरी भूमि नपाई कर निष्पक्ष कार्रवाई करें। जिस पर अधिकारियों ने उनकी भूमि नापने से इनकार कर दिया। इससे पूर्व में भी संजय बंसल ने मेरी भूमि से पेड़ काट दिए थे जिसको लेकर मुझे सिविल कोर्ट में जाना पड़ा। बबलू दास ने बताया सहायक चकबंदी अधिकारी द्वारा तीनों लोगों में बबलू दास.संजय बंसल.अजय गुप्ता  को 15 मई 26 को उपस्थित होने का नोटिस दिया गया था। सहायक चकबंदी के नोटिस में खसरा संख्या 0.631 में अभिलेखों में बबलू का नाम 0.221 है 0 में अभिलेखों में दर्ज है। तथा स्थल के अनुसार 0.261 है0 पर काबिज है। जिसको लेकर चकबंदी विभाग अतिक्रमण के नाम पर भूमि पर कार्यवाही करने के लिए पहुंच गया। पीड़ित की चकबंदी विभाग सुनने को तैयार नहीं एक न्याय की उम्मीद लेकर दर-दर की ठोकरे खा रहा है न्याय के लिए लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिल पाया।

Also Read- Bajpur: भूमि विवाद को लेकर किसान ने कोतवाल को सौंपा शिकायती पत्र, पैमाइश कराने की उठाई मांग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।