Agra : विप्र गौरव सम्मान समारोह में समाज की विभूतियां सम्मानित, ब्राह्मणों के उत्थान के लिए रखी गई मांगें
समारोह के दौरान काव्य संध्या का भी आयोजन हुआ, जिसमें डॉ अमिता त्रिपाठी ने राम-परशुराम संवाद का पाठ किया और रश्मि ने रामधारी सिंह दिनकर की कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। कवि कामेश मिश्रा सनसनी और अलका शर्मा सहित अन्य कवियों ने वीर रस की कविताओं
आगरा के बेलनगंज स्थित ताज लिटरेचर क्लब में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर विशिष्ट ब्राह्मण परिषद द्वारा विप्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गिर्राज दीक्षित, संस्थापक राजकुमार शर्मा और अध्यक्ष भावना वरदान शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर दीप जलाकर और माला पहनाकर की। इस अवसर पर समाज में बेहतरीन कार्य करने वाले गिर्राज दीक्षित, चारू शर्मा, डॉ अमिता त्रिपाठी और अमरीश नाथ को विप्र गौरव सम्मान से नवाजा गया।
समारोह के दौरान काव्य संध्या का भी आयोजन हुआ, जिसमें डॉ अमिता त्रिपाठी ने राम-परशुराम संवाद का पाठ किया और रश्मि ने रामधारी सिंह दिनकर की कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। कवि कामेश मिश्रा सनसनी और अलका शर्मा सहित अन्य कवियों ने वीर रस की कविताओं से जोश भर दिया। गिर्राज दीक्षित ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें सिखाता है कि शास्त्र के साथ जरूरत पड़ने पर शस्त्र उठाना भी ब्राह्मण का कर्तव्य है। वहीं अध्यक्ष भावना वरदान शर्मा ने सरकार से ब्राह्मणों के लिए कन्या छात्रावास, रोजगार फोरम और निर्धन कन्या विवाह जैसी महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने समाज से भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में वेद प्रकाश त्रिपाठी, राकेश शर्मा और नरेंद्र शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे और संचालन आचार्य उमाशंकर ने किया।
Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल
What's Your Reaction?









