Hardoi : हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र में युवती की हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना मल्लावां में मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें ऋषभ द्विवेदी और उसके पिता प्रमोद पुत्र प्यारे
हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर गांव में एक युवती की फावड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में नामजद दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता शिल्पी कुशवाहा पुत्री रामरहीश निवासी गढ़ी रसूलपुर पर ग्राम के ही ऋषभ द्विवेदी पुत्र प्रमोद द्विवेदी ने फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।
पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना मल्लावां में मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें ऋषभ द्विवेदी और उसके पिता प्रमोद पुत्र प्यारे लाल को नामजद किया गया था। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और क्षेत्राधिकारी बिलग्राम के नेतृत्व में टीमों ने आरोपी की तलाश की। स्थानीय पुलिस ने नामजद आरोपी प्रमोद पुत्र प्यारे लाल निवासी गढ़ी रसूलपुर को गिरफ्तार कर लिया है। वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इससे पहले ऋषभ द्विवेदी को घटना में इस्तेमाल फावड़े सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। प्रमोद पुत्र प्यारे लाल निवासी गढ़ी रसूलपुर थाना मल्लावां जनपद हरदोई। थाना मल्लावां पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडे और कांस्टेबल अमित शामिल रहे।
Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल
What's Your Reaction?









