Lucknow : 1700 नगर निगम कर्मचारियों और 7500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को मिलेगा आपदा मित्र प्रशिक्षण

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन गतिविधियों में सहयोग और नगरीय समुदाय को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम कर्मचारियों को आपदा मित्र प्र

Jan 28, 2026 - 22:42
 0  1
Lucknow : 1700 नगर निगम कर्मचारियों और 7500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को मिलेगा आपदा मित्र प्रशिक्षण
Lucknow : 1700 नगर निगम कर्मचारियों और 7500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को मिलेगा आपदा मित्र प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राहत आयुक्त हृशिकेश भास्कर यशोद ने नगर निगम क्षेत्रों में आपदाओं से होने वाली क्षति कम करने और त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए जनपद स्तर पर नगर निगम कर्मचारियों को आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए हैं।

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन गतिविधियों में सहयोग और नगरीय समुदाय को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम कर्मचारियों को आपदा मित्र प्रशिक्षण देकर प्रथम प्रतिक्रिया कर्ता के रूप में तैयार किया जाएगा। इससे प्रशिक्षित कर्मचारी आपदा की स्थिति में तुरंत सहायता दे सकेंगे। प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा-वृंदावन, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, शाहजहांपुर, वाराणसी और फिरोजाबाद में 100-100 कर्मचारियों यानी कुल 1700 कर्मचारियों को 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक को एक इमरजेंसी रेस्पॉन्डर किट भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि नगर निगम कर्मचारियों के साथ नागरिक सुरक्षा विभाग के सक्रिय वार्डन और स्वयंसेवकों को भी आपदा मित्र प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थापित नागरिक सुरक्षा विभाग के 7500 सक्रिय वार्डन और स्वयंसेवकों को इस प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्धारित मानकों के अनुसार होगा। आपदा मित्र के लिए वॉलंटियर्स के चयन में अनिवार्य अर्हताओं और निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा मित्र प्रशिक्षण बहुत जरूरी है। इससे आपदा के समय प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता मिल सकेगी।

Also Click : असम के बारपेटा जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में दिल दहला देने वाला नाव हादसा: मशीन चालित देशी नाव डूबी, 22 यात्रियों में से 6 लापता जिनमें 4 बच्चे शामिल, बचाव अभियान जारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow