Ayodhya: बुद्ध पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़। 

अयोध्या में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार सुबह से ही पवित्र सरयू तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 4 बजे से शुरू हुए

May 1, 2026 - 21:12
40 Views
Ayodhya: बुद्ध पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़। 
बुद्ध पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़। 

अयोध्या में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार सुबह से ही पवित्र सरयू तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 4 बजे से शुरू हुए स्नान का क्रम देर तक जारी रहा। वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने सरयू में आस्था की डुबकी लगाकर मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।

मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। इसी आस्था के चलते दूर-दराज के जिलों के साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सरयू घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है तथा गहरे पानी वाले क्षेत्रों में अस्थाई ब्रिज के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। श्रद्धालुओं ने अयोध्या में मिली व्यवस्थाओं की सराहना की।

Also Read- Lucknow : जनपद चंदौली की विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में पर्यटन विकास की 06 परियोजनाओं के लिए 476 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow