Prayagraj : सीएम योगी के निर्देश पर तेज हुई भर्तियां, बीएड सहायक आचार्य के 107 पदों पर फिर शुरू हुई प्रक्रिया

यह विज्ञापन पूर्व में जारी विज्ञापन संख्या-51 के अंतर्गत आता है, जिसमें अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में सहायक आचार्य के कुल 1017 पदों के सापेक्ष बीएड विषय के 107 पद सम्मिलित थे। न्यायालयीय आ

Apr 28, 2026 - 23:47
 0  3
Prayagraj : सीएम योगी के निर्देश पर तेज हुई भर्तियां, बीएड सहायक आचार्य के 107 पदों पर फिर शुरू हुई प्रक्रिया
Prayagraj : सीएम योगी के निर्देश पर तेज हुई भर्तियां, बीएड सहायक आचार्य के 107 पदों पर फिर शुरू हुई प्रक्रिया

प्रयागराज/लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी विभागों में भर्तियों की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में उच्च शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए उ०प्र० शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा सहायक आचार्य (बीएड) के 107 पदों हेतु संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया गया है। यह कदम प्रदेश में योग्य युवाओं को शीघ्र रोजगार उपलब्ध कराने तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह विज्ञापन पूर्व में जारी विज्ञापन संख्या-51 के अंतर्गत आता है, जिसमें अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में सहायक आचार्य के कुल 1017 पदों के सापेक्ष बीएड विषय के 107 पद सम्मिलित थे। न्यायालयीय आदेशों एवं अर्हता संबंधी आपत्तियों के चलते पूर्व की प्रक्रिया निरस्त कर दी गई थी। अब इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) रेगुलेशन-2014 के अनुरूप अर्हता सुनिश्चित करते हुए पुनः यह संशोधित विज्ञापन जारी किया गया है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 12 फरवरी 2026 एवं 11 मार्च 2026 को जारी आदेशों के आधार पर बीएड सहायक आचार्य पद की नई शैक्षिक अर्हता निर्धारित की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे, जो 31 अगस्त 2022 तक निर्धारित अर्हता पूर्ण करते हों।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 27 मई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को 30 मई 2026 तक आवेदन में संशोधन एवं शुल्क समाधान (Fee Reconciliation) का अवसर दिया गया है। प्रस्तावित परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। पूर्व में 09 जुलाई 2022 एवं 23 मई 2025 के विज्ञापनों में आवेदन कर चुके पात्र अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन करना अनिवार्य होगा, हालांकि उन्हें दोबारा आवेदन शुल्क जमा नहीं करना पड़ेगा। उनके पूर्व आवेदन संख्या की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई है। वहीं, ऐसे अभ्यर्थी जो निर्धारित अर्हता पूरी नहीं करते हैं, वे आवेदन शुल्क वापसी हेतु आयोग को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

Also Click : Hardoi : अभिभावक से अभद्रता व 'जूतों पर नाक रगड़ने' के बयान पर भड़का आक्रोश, एबीवीपी ने घेरा कैंपस, वायरल वीडियो ने पकड़ा तूल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow