Hardoi : हरदोई में भाजपा की विशाल जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष

निरीक्षण के बाद कमलेश मिश्रा ने बताया कि यह रैली ऐतिहासिक साबित होगी, जिसमें पूरे क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने आयोजन समिति को साफ तौर पर कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता के लिए पीने

By INA News Desk
Apr 28, 2026 - 23:45
43 Views
Hardoi : हरदोई में भाजपा की विशाल जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष
Hardoi : हरदोई में भाजपा की विशाल जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी के साथ आगामी विशाल जनसभा की तैयारियों को परखने के लिए रैली स्थल का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच के ढाँचे, सुरक्षा के इंतजामों और आम जनता के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को करीब से देखा।

निरीक्षण के बाद कमलेश मिश्रा ने बताया कि यह रैली ऐतिहासिक साबित होगी, जिसमें पूरे क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने आयोजन समिति को साफ तौर पर कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता के लिए पीने के पानी, बैठने के इंतजाम और यातायात व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने भी तैयारियों को ठीक बताया और कहा कि लोगों का जोश देखकर साफ है कि यह जनसभा प्रदेश की राजनीति को नया मोड़ देगी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, बिलग्राम-मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशु, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, शिवराज बाबा, ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह सहित कई मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : अभिभावक से अभद्रता व 'जूतों पर नाक रगड़ने' के बयान पर भड़का आक्रोश, एबीवीपी ने घेरा कैंपस, वायरल वीडियो ने पकड़ा तूल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow