Lucknow : बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री, रास्ते में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन करेंगे स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। पीएम व सीएम बुधवार सुबह लगभग 7 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर शीश नवाने

By INA News Desk
Apr 29, 2026 - 00:12
101 Views
Lucknow : बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री, रास्ते में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन करेंगे स्वागत
Lucknow : बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री, रास्ते में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन करेंगे स्वागत
Advertisement
Advertisement

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। पीएम व सीएम बुधवार सुबह लगभग 7 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर शीश नवाने जाएंगे। रास्ते में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे मार्ग को सजाया गया है। यहां सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था भी की गई है। 

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग तक पांच प्वाइंट बनाए हैं। इन प्वाइंट पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़े, शंखनाद के साथ गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर स्वागत करेंगे। इन पांच प्वाइंट पर प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं काशी की जनता उपस्थित रहेगी। ये पांच प्वाइंट मंडुआडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक एवं काशी विश्वनाथ मंदिर गेट मुख्य है।

Also Click : Hardoi : अभिभावक से अभद्रता व 'जूतों पर नाक रगड़ने' के बयान पर भड़का आक्रोश, एबीवीपी ने घेरा कैंपस, वायरल वीडियो ने पकड़ा तूल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement