Deoband : देवबंद के चंदपुर कायस्थ में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर अहमद घायल, साथी फरार
पुलिस अधीक्षक मनीष तिवारी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस लूट, चोरी और नकबजनी रोकने के लिए चंदपुर कायस्थ गांव के ईंट भट्ठे के पास चेकिंग चला रही थी। इस दौरान बा
देवबंद। चंदपुर कायस्थ मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर अहमद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी जंगल के रास्ते भाग निकला। अहमद के खिलाफ कोतवाली में करीब 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक मनीष तिवारी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस लूट, चोरी और नकबजनी रोकने के लिए चंदपुर कायस्थ गांव के ईंट भट्ठे के पास चेकिंग चला रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। दोनों ने पुलिस पर गोली चला दी। कई पुलिसकर्मी गोली से बाल-बाल बचे। पीछा करने पर बदमाशों की बाइक चकरोड पर अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस के नजदीक आते देख बदमाशों ने फिर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अहमद को पैर में गोली लगी। दूसरा बदमाश जंगल की ओर भाग गया।
सीओ अभितेष सिंह ने बताया कि घायल अहमद मोहल्ला कायस्थवाड़ा का रहने वाला है। वह कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 11 मामले दर्ज हैं। उसके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखे कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। फरार साथी की तलाश जारी है।
What's Your Reaction?









