Sitapur : गोंदलामऊ ब्लॉक प्रमुख नमिता अवस्थी का बीमारी से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
नमिता अवस्थी लंबे समय से बीमारी से लड़ रही थीं। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में गहरा दुख छा गया। भाजपा के युवा नेता सागर गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमु
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर। गोंदलामऊ ब्लॉक प्रमुख नमिता अवस्थी का बीमारी से निधन हो गया। वे मुनेन्द्र अवस्थी की पत्नी और नेहा अवस्थी, नगर पालिका परिषद सीतापुर की अध्यक्ष की सास थीं। निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
नमिता अवस्थी लंबे समय से बीमारी से लड़ रही थीं। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में गहरा दुख छा गया। भाजपा के युवा नेता सागर गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय प्रकाश त्रिपाठी, राजकुमार दीक्षित मीडिया प्रभारी सीतापुर, नवल किशोर मिश्रा, जिलाध्यक्ष आजाद अधिकार सेना सीतापुर कुलदीप मिश्रा, जय गोपाल मिश्रा, आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन के प्रबंधक सचिव बिंदू मौर्या सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
नेताओं ने कहा कि नमिता अवस्थी सरल स्वभाव की, मिलनसार व्यक्तित्व वाली और जनहित में हमेशा सक्रिय रहने वाली महिला थीं। उनके जाने से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकग्रस्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
What's Your Reaction?









