Ballia : न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) धान खरीद योजना- बलिया का निर्धारित लक्ष्य पूरा
भुगतान की गति विभाग की बड़ी सफलता है। 97 प्रतिशत किसानों को उनकी उपज का पैसा मिल चुका है। अधिकांश मामलों में 24 घंटे के अंदर राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में
बलिया में उत्तर प्रदेश सरकार की किसान कल्याण नीतियों और खाद्य विपणन विभाग की मेहनत से धान खरीद का निर्धारित लक्ष्य लगभग पूरा हो गया है। वर्ष 2025-26 के लिए शासन द्वारा तय लक्ष्य का 99.12 प्रतिशत हासिल कर लिया गया है।
खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 17,832 किसानों से 1,02,029 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य का 99.12 प्रतिशत है, जो पूरे प्रदेश में एक उदाहरण है।
सरकार द्वारा घोषित 2369 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य बाजार भाव से काफी अधिक है। इसी वजह से किसान बिचौलियों को कम दाम पर फसल बेचने के बजाय सीधे सरकारी क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और उनके चेहरे पर खुशी है।
भुगतान की गति विभाग की बड़ी सफलता है। 97 प्रतिशत किसानों को उनकी उपज का पैसा मिल चुका है। अधिकांश मामलों में 24 घंटे के अंदर राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में पहुंच जाती है। किसानों की सुविधा के लिए जिले में 83 क्रय केंद्र पूरी क्षमता से चल रहे हैं। इनमें खाद्य विभाग के 39 केंद्र, पीसीएफ के 28 केंद्र, पीसीयू के 4 केंद्र, मंडी पीसीआई के 3 केंद्र और समिति एवं अन्य के 9 केंद्र शामिल हैं। लक्ष्य पूरा होने की जानकारी खाद्य आयुक्त को भेज दी गई है। अब किसानों को अपनी फसल कम दाम पर बेचने की मजबूरी नहीं है।
Also Click : Hathras : हाथरस के सिकंदराराऊ में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार
What's Your Reaction?









