Agra : बसंत पर्व पर निराला-नजीर कार्यक्रम, पुलिस आयुक्त ने 'साहित्य की आत्मा' पर जोर दिया, निराला और नेताजी को किया गया याद

कार्यक्रम ताजगंज के शीरोज हैंग आउट कैफे में अमृता विद्या - एजुकेशन फॉर इम्मोर्टालिटी सोसायटी और छांव फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। इसमें नजीर, निराला

Jan 23, 2026 - 23:06
 0  20
Agra : बसंत पर्व पर निराला-नजीर कार्यक्रम, पुलिस आयुक्त ने 'साहित्य की आत्मा' पर जोर दिया, निराला और नेताजी को किया गया याद
Agra : बसंत पर्व पर निराला-नजीर कार्यक्रम, पुलिस आयुक्त ने 'साहित्य की आत्मा' पर जोर दिया, निराला और नेताजी को किया गया याद

आगरा में बसंत पर्व पर जनकवि नजीर अकबराबादी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में राष्ट्रकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भी याद किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कहा कि निराला और नजीर जिंदा रहेंगे तो देश का साहित्य की आत्मा बची रहेगी। उन्होंने आगरा की सांस्कृतिक पहचान में नजीर की महत्वपूर्ण भूमिका बताई और कहा कि नज्म उनकी मौलिक विधा है जिसकी अब व्यापक स्वीकार्यता है। निराला ने छायावाद के साथ जन की बात की, जबकि नजीर ने आम जनता की भावनाओं को अपनी रचनाओं में व्यक्त किया।

कार्यक्रम ताजगंज के शीरोज हैंग आउट कैफे में अमृता विद्या - एजुकेशन फॉर इम्मोर्टालिटी सोसायटी और छांव फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। इसमें नजीर, निराला और नेताजी की रचनाओं की संगीतमय प्रस्तुति हुई। नेताजी के आजाद हिंद फौज के प्रसिद्ध गीत कदम कदम बढ़ाए जा की प्रस्तुति में श्रोताओं ने खूब जोश दिखाया।प्रख्यात गायक सुधीर नारायण ने कहा कि वे साल भर देश-विदेश में कार्यक्रम करते हैं लेकिन बसंत पर आगरा में रहकर नजीर को याद करना उनका प्रयास रहता है। अन्य कलाकारों में खुशी सोनी, हर्षित पाठक, देशदीप शर्मा, सुरेश राजपूत, प्रीती कुमारी, अमन शर्मा, राज मैसी और राजू पाण्डेय शामिल रहे।

कार्यक्रम में एसिड हमला पीड़िताओं की मेजबानी की गई और उनकी मौजूदगी को प्रोत्साहन दिया गया। अनिल शर्मा ने कहा कि नजीर जनता को जीवन की हकीकत बताकर जिंदादिली से जीने की प्रेरणा देते थे। आशीष शुक्ला ने आगरा की साझा विरासत को जीवित रखने में योगदान की बात कही।इस अवसर पर नजीर अकबराबादी पर प्रस्तावित बहुभाषी फिल्म का प्रोमो दिखाया गया। अनिल शर्मा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। कार्यक्रम में ताजमहल मेट्रो स्टेशन या मल्को गली के आसपास के मेट्रो स्टेशन का नाम जनकवि नजीर के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे शासन और जनप्रतिनिधियों को भेजा जाएगा। कार्यक्रम तीन घंटे से अधिक चला। अध्यक्षता दीपक कुमार ने की और संचालन दिनेश श्रीवास्तव ने किया।

Also Click : Hathras : हाथरस के सिकंदराराऊ में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow