Hathras : महिला थाना प्रभारी का संवेदनशील व्यवहार चर्चा में, 229 मामलों का निपटारा कराया

उन्होंने कहा कि हर पीड़िता की बात धैर्य से सुनी जाती है और न्याय दिलाने की पूरी कोशिश की जाती है। मुख्य लक्ष्य दांपत्य जीवन को बचाना और पति-पत्नी के बीच के झगड़ों को सु

Jan 23, 2026 - 23:02
43 Views
Hathras : महिला थाना प्रभारी का संवेदनशील व्यवहार चर्चा में, 229 मामलों का निपटारा कराया
थाना प्रभारी रितु तोमर

हाथरस में महिला थाने की प्रभारी रितु तोमर का संवेदनशील और कुशल व्यवहार पीड़ित महिलाओं के बीच काफी चर्चा में है। थाने पर आने वाली शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यान से सुनकर उनके समाधान की कोशिश की जाती है। इससे कई मामलों में आपसी समझौता हो पाया है। रितु तोमर ने बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2025 में थाना प्रभारी का पदभार संभाला। उसके बाद करीब तीन महीने में महिला थाने में कुल 412 मामले आए। इनमें से 229 मामलों का निपटारा महिला पुलिस टीम के साथ मिलकर सुलह-समझौते से किया गया। बाकी 183 मामलों के निपटारे के लिए काम जारी है।

उन्होंने कहा कि हर पीड़िता की बात धैर्य से सुनी जाती है और न्याय दिलाने की पूरी कोशिश की जाती है। मुख्य लक्ष्य दांपत्य जीवन को बचाना और पति-पत्नी के बीच के झगड़ों को सुलझाना है। रितु तोमर का कहना है कि आगे भी ज्यादा से ज्यादा मामलों को घरेलू तरीके से सुलझाने की कोशिश जारी रहेगी ताकि परिवार टूटने से बच सकें।

Also Click : Hathras : हाथरस के सिकंदराराऊ में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow