Hardoi News: दैवीय आपदा से सम्बंधित स्पष्ट विवरण तैयार किया जाये - जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा दैवीय आपदा के सम्बन्ध में व्यवस्थित विवरण तैयार किया जाये। दैवीय आपदा के प्रकरणों में दी गयी सहायता...

Mar 17, 2025 - 14:04
77 Views
Hardoi News: दैवीय आपदा से सम्बंधित स्पष्ट विवरण तैयार किया जाये - जिलाधिकारी

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जाँच समिति की समीक्षा की तैयारी बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा दैवीय आपदा के सम्बन्ध में व्यवस्थित विवरण तैयार किया जाये। दैवीय आपदा के प्रकरणों में दी गयी सहायता का पूरा विवरण तैयार किया जाये।

दैवीय आपदा के न्यूनीकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा किये गए प्रयासों का उल्लेख किया जाये। आपदा से प्रभावित सड़कों की मरम्मत व व्यय किये गए बजट का उल्लेख किया जाये। बाढ़ से प्रभावित होने वाले गावों का स्पष्ट ब्यौरा तैयार किया जाये।

Also Read- Hardoi News: मुर्गी फॉर्म से सोलर प्लांट उठा ले गए चोर, पुलिस ने दबोचा।

आपदा से होने वाली जनहानि व धनहानि का ब्यौरा तैयार किया जाये। विवरण में जागरूकता अभियानों का उल्लेख किया जाये।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow