Hardoi News: विकास खण्ड स्तरीय कृषक गोष्ठी का किया गया आयोजन। 

ब्लाक प्रमुख, पिहानी द्वारा कृषकों को सम्बोधित करते हुये कृषकों को गौ-आधारित प्राकृतिक खेती व नवाचार तकनीक...

Jun 13, 2025 - 16:43
45 Views
Hardoi News: विकास खण्ड स्तरीय कृषक गोष्ठी का किया गया आयोजन। 

Hardoi News: उपनिदेशक कृषि ने बताया है कि आज विकासखण्ड पिहानी के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) तथा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कुशी बाजपेयी, ब्लाक प्रमुख, पिहानी द्वारा दीप प्रज्जवलन करके एवं कृषक को निःशुल्क निःशुल्क बाजरा बीज मिनीकिट वितरित करते हुये किया गया। उक्त मौके पर ब्लाक प्रमुख, पिहानी द्वारा कृषकों को सम्बोधित करते हुये कृषकों को गौ-आधारित प्राकृतिक खेती व नवाचार तकनीक अपनाने हेतु प्रेरित किया जिससे कृषक खेती की लागत में कमी लाकर अपनी आय में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। उक्त के अतिरिक्त सरकार द्वारा कृषकों के हित में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी, हरदोई द्वारा कृषकों को खरीफ फसलों की उन्नत किस्में एवं बीज उपचार विधि, डी०एस०आर० विधि से धान बीज की बुवाई तथा जैविक खेती पद्धतियों, सिंचाई प्रबन्धन और जल संरक्षण के उपाय बताये गये तथा साथ ही पीएम-किसान, फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा, डिजिटल क्राप सर्वे आदि की जानकारी कृषकों को दी गयी।

सहायक विकास अधिकारी (कृषि), पिहानी द्वारा कृषकों को मृदा परीक्षण की आवश्यकता और उसके आधार पर उर्वरक प्रबन्धन की जानकारी दी गयी। मृदा परीक्षण द्वारा हम खेत की मिट्टी में पोषक तत्वों की स्थिति जान सकते हैं तथा उसी आधार पर संतुलित उर्वरक प्रयोग कर कृषक अपनी फसल की उपज व गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं। तिवारी, सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा), पिहानी द्वारा कृषकों को श्री अन्न की बुवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा श्री अन्न की फसलों में लगने वाले रोग एवं कीट तथा उनकी प्राकृतिक/जैविक विधि से नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गयी।

डा० अनुका यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी, ने कृषकों को बताया कि श्री अन्न पशु चारा, खाद्य, ईंधन, दवाईया एवं अन्य मूल्य संवर्धित उत्पादों के रूप में उपयोग किया जाता है। सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा), मुख्यालय, हरदोई द्वारा किसानों को धान, मक्का, बाजरा, अरहर, मूंग आदि खरीफ फसलों की उन्नत किस्मों, उनकी बुवाई की विधियों, के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी पिहानी, मुन्ना लाल, प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार, पिहानी एवं कृषि विभाग के समस्त कर्मचारी एवं काफी संख्या में कृषक भाई उपस्थित रहे। अतः कार्यक्रम के अन्त में जिला कृषि रक्षा अधिकारी, हरदोई द्वारा आये हुये किसानों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया।

Also Read- Hardoi News: जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनी 108 शिकायतें, लापरवाही पर लिपिक का वेतन काटने का आदेश।

उक्त के अतिरिक्त विकासखण्ड हरियांवा के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में भी कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम तथा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन करके किया गया तथा कृषकें को निःशुल्क बाजरा बीज मिनीकिट वितरित की गई। उक्त कार्यक्रम में डा० निधि राठौर, खण्ड विकास अधिकारी, हरियांवा उपस्थित रहे।

कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के लिये प्रोत्साहित किया गया कर्मचारियों द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उक्त कार्यक्रम के मौके पर कृषि विभाग के समस्त कर्मचारियों सहित भारी संख्या में कृषक भाई उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow