Hardoi News: जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनी 108 शिकायतें, लापरवाही पर लिपिक का वेतन काटने का आदेश। 

जिलाधिकारी अनुनय झा ने लोगों की समस्याओं को सुना। आज कुल 108 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके तत्काल निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित....

Jun 13, 2025 - 16:26
38 Views
Hardoi News: जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनी 108 शिकायतें, लापरवाही पर लिपिक का वेतन काटने का आदेश। 

Hardoi News: जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने लोगों की समस्याओं को सुना। आज कुल 108 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके तत्काल निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। मौके पर ही पात्र लोगों की वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन बनाई गयी। उन्होंने कहा कि लोगों की पात्रता पूछकर पात्रों को लाभान्वित कराया जाये। एक व्यक्ति से जब उन्होंने पूछा कि उसकी वृद्धावस्था पेंशन बनी है या नहीं। जब उस व्यक्ति ने बताया कि उसकी पेंशन नहीं बनी है तो उन्होंने तत्काल सम्बंधित समाज कल्याण विभाग के लिपिक के देरी से आने व जानकारी न करने पर एक दिन का वेतन काटने तथा समाज कल्याण अधिकारी को सम्बंधित लिपिक को देरी से भेजने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड जारी किये गए।

Also Read- Hardoi News: बाढ़ से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने दिए व्यापक निर्देश।

आज 06 बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड जारी किये गए। इसके साथ ही जिलाधिकारी अनुनय झा के आगमन के उपरांत अब तक जन सुनवाई के दौरान 66 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। राजस्व से सम्बंधित शिकायतों को सुनते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि अंश निर्धारण के प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई की जाये। अविवादित वरासत का कोई भी प्रकरण लंबित न रखा जाये। भूमि सम्बन्धी विवादों के मामले में उन्होंने कहा कि राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर मामले का समाधान कराये। उन्होंने निर्देश दिया कि मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow