Hardoi: दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण व सुगम मतदान व्यवस्था को लेकर जिला स्तरीय मॉनीटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न। 

जिला स्तरीय मॉनीटरिंग समिति की बैठक आज स्वामी विवेकानन्द सभागार,में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहूत की गयी। जिला निर्वाचन

Jan 28, 2026 - 19:34
21 Views
Hardoi: दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण व सुगम मतदान व्यवस्था को लेकर जिला स्तरीय मॉनीटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न। 
दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण व सुगम मतदान व्यवस्था को लेकर जिला स्तरीय मॉनीटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न। 

Hardoi: जिला स्तरीय मॉनीटरिंग समिति की बैठक आज स्वामी विवेकानन्द सभागार,में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहूत की गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग स्टेशनवार दिव्यांग मतदाताओं की मैपिंग की अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में उप-जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराया जाये। जनपद की 08 विधानसभाओं में 23138 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत है। जबकि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा 30,346 दिव्यांगजनों को पेंशन प्राप्त करायी जा रही है। 

इस हेतु जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों का डाटा उप जिलानिर्वाचन अधिकारी, को उपलब्ध कराया जाये जिससे अवशेष दिव्यांगजनों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जाने सम्बन्धी कार्यवाही की जा सकें। दिव्यांग हितैषी/बाधारहित पोलिंग बूथ निर्माण के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया समस्त पोलिंग बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं की सुगमता को ध्यान में रखते हुए रैंम्प निर्माण आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, को निर्देशित किया गया कि 31 दिसम्बर 2025 तक जनरेट दिव्यांग प्रमाण पत्र की सूची जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है। उनकी सूची उप जिलानिर्वाचन अधिकारी को  उपलब्ध कराये जिससे उनका भी नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जा सकें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी,संजय कुमार निगम, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, बालमुकुंद प्रसाद जिला विद्यालय निरीक्षक, डी0एन0 राव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: पहुतेरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, प्री-लिटिगेशन स्तर पर मामलों के निस्तारण पर दिया गया जोर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow