Hardoi News: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लिया काँवड़ यात्रा व श्रावण मेले की तैयारियों का जायजा। 

आगामी कावड़ यात्रा व श्रावण मास में लगने वाले मेलों की दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ...

By INA News Desk
Jun 28, 2025 - 20:42
199 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लिया काँवड़ यात्रा व श्रावण मेले की तैयारियों का जायजा। 

Hardoi News: आगामी कावड़ यात्रा व श्रावण मास में लगने वाले मेलों की दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने आज सुनासीर नाथ मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं को देखा और मेले की तैयारी का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले के दौरान पेयजल, शौचालय व साफ सफाई की उचित व्यवस्था बनाए रखी जाए। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का पूर्ण सहयोग किया जाए। ट्रैफिक की उचित व्यवस्था बनाए रखी जाए। मंदिर परिसर के शौचायलयों को साफ सुथरा रखा जाए। पार्किंग की उचित व्यवस्था रखी जाए। विद्युत आपूर्ति को निर्बाध रखा जाए।

उन्होंने ग्राम प्रधान को भी निर्देशित किया की मेले के आयोजन में पूरा सहयोग किया जाए। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा की मेले के दौरान व जलाभिषेक के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिलग्राम पूनम भाष्कर व पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News: थाना समाधान दिवस- जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow