Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 57 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना तथा जन सुनवाई मे आज कुल 57 शिकायते प्राप्त हुई

By INA News Desk
Dec 26, 2025 - 17:44
34 Views
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 57 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 57 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 
Advertisement
Advertisement

Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना तथा जन सुनवाई मे आज कुल 57 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। जन सुनवाई मे आज एक महिला को वृद्वावस्था पेंशन योजना से जोड़ा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणावत्तापूर्ण ढंग से हो। राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। जन सुनवाई मे एक बुर्जुग महिला को अपर जिलाधिकारी ने कम्बल दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिहं व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: तृतीय तुलसी विशाल पदयात्रा का भव्य आयोजन, सनातन धर्म और सद्भावना का संदेश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement