Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने सुनी 91 शिकायते, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 91 शिकायते प्राप्त

By INA News Desk
Nov 27, 2025 - 17:30
45 Views
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने सुनी 91 शिकायते, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा ने सुनी 91 शिकायते, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 91 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। आज जन सुनवाई में 02 महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन योजना,  07 बच्चों को बालसेवा योजना, एक वृद्वावस्था पेशन तथा एक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। जन सुनवाई में शिकायतों के निस्तारण के साथ ही लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणावत्तापूर्ण ढंग से हो। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व कर्मी एवं ग्राम प्रधानों के माध्यम से निगरानी रखकर पराली जलाने की घटनाओं पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भूमिका यादव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में भाजपा ने किए नए जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां, ओबीसी समुदाय को मिला विशेष प्रतिनिधित्व, देखें संपूर्ण सूची

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow