Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा का निर्देश- सड़क दुर्घटनाओं के कारणों को चिन्हित कर त्वरित कार्यवाही करें। 

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों पर ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर दुर्घटना के कारणों को दूर करने पर कार्य किया जाये। सड़कों के अवैध कट बन्द ...

Jun 3, 2025 - 15:47
34 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा का निर्देश- सड़क दुर्घटनाओं के कारणों को चिन्हित कर त्वरित कार्यवाही करें। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों पर ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर दुर्घटना के कारणों को दूर करने पर कार्य किया जाये। सड़कों के अवैध कट बन्द किये जाएं। ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाये। ओवर लोडिंग पर लगायी जाये।

Also Read-Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पोषण समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा - निर्देश।

विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई की जाये। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाये। विभिन्न मार्गाे की एक सेफ्टी ऑडिट करायी जाये। सड़कों पर आवश्यकतानुसार साइनेज लगवाए जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow