Hardoi News: जिलाधिकारी ने पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। 

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण का स्वच्छ बनाये रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को धरा की हरियाली पर ...

By INA News Desk
Nov 9, 2024 - 17:41
66 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। 
Advertisement
Advertisement

  • प्रत्येक व्यक्ति को धरा की हरियाली पर ध्यान देकर पेड़ लगाना चाहिएः-एमपी सिंह

हरदोई: सेंट जेम्स स्कूल इको क्लब के बच्चों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से आयोजित पर्यावरण जागरूकता रैली को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण का स्वच्छ बनाये रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को धरा की हरियाली पर ध्यान देकर पेड़ लगाना चाहिए।

Also Read- Hardoi Owner Killing: रिश्तों का कत्ल- एक भाई ने दूसरे भाई की कर दी हत्या, जमीन का हिस्सा मांगने पर मिली मौत।

रैली के माध्यम से विद्यालय के छात्र छात्राओं ने धरा को हरा भरा बनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का सन्देश नगर व जनपद वासियों को दिया। रैली नगर के विभिन्न मार्गाे से होकर गुजरी। जिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों की पर्यावरण बचाने की मुहिम की सराहना की। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement