Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनता दर्शन में सुनीं 153 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए भूमि विवाद के मामले में मौके पर जाकर त्वरित कार्रवाई की जाये। वरासत के प्रकरणों में अनावश्यक ....

Jun 23, 2025 - 16:23
35 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनता दर्शन में सुनीं 153 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
  • फरियादियों की शिकायतो का गुणवत्ता पूर्ण पारदर्शिता के साथ निस्तारण करेंः-अनुनय झा
  • जिलाधिकारी ने 70 वर्ष से अधिक आयु के 02 बुजुर्गों के बनवाये आयुष्मान कार्ड। 

हरदोई। जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आम जन की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। आज कुल 153 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोताही न की जाये। बड़ी संख्या में वंचित पात्रों की वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिये। 70 वर्ष से अधिक आयु के 02 बुजुर्गों भारत प्रसाद पुत्र रामेश्वर प्रसाद व रामसेवक पुत्र नत्था के आयुष्मान कार्ड आधार देखकर मौके पर ही बनाये।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए भूमि विवाद के मामले में मौके पर जाकर त्वरित कार्रवाई की जाये। वरासत के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। चकरोड पर कब्जे की शिकायत को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई की जाये। नक्शा दुरुस्ती के कार्य में देरी न की जाये। जन सुनवाई के दौरान पुलिस, पेंशन, खाद्यान्न विभाग की प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश कि फरियादियों की शिकायतो का गुणवत्ता पूर्ण पारदर्शिता के साथ ससमय निस्तारण करें। जनता दर्शन के दौरान अतिरिक्त उप जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहें।

Also Read- Lucknow News: स्कूल जाना चाहती हूं, आप मेरा एडमिशन करा दीजिए... सोमवार को 'जनता दर्शन' में नन्ही बच्ची के अंदाज को देख मुस्कुरा उठे सीएम योगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow