Hardoi News: जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 75 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने आम जन की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों....

Jun 20, 2025 - 19:45
46 Views
Hardoi News: जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 75 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

हरदोई। जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने आम जन की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। आज कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोताही न की जाये। बड़ी संख्या में वंचित पात्रों की वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन मौके पर ही बनाई गयी। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड आधार देखकर मौके पर ही बनाये गए। आज कुल 03 बुजुर्गाे के आयुष्मान कार्ड बने।

इस प्रकार जिलाधिकारी अनुनय झा के आगमन के उपरांत अब तक जन सुनवाई के दौरान ही कुल 93 बुजुर्गाे के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए भूमि विवाद के मामले में मौके पर जाकर त्वरित कार्रवाई की जाये। वरासत के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। चकरोड पर कब्जे की शिकायत को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई की जाये। नक्शा दुरुस्ती के कार्य में देरी न की जाये। सुरभि नाम की एक बच्ची जिलाधिकारी के समक्ष पहुँची और बताया कि उसके पिता की मृत्यु 6 मई को हो चुकी है उसकी माँ पहले से नहीं हैं।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी विरा को कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की धनराशि दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रोबेशन विभाग को निर्देश दिया कि बच्ची को बाल सेवा योजना से आच्छादित किया जाये। रामू नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि वह गंभीर बीमारियों से ग्रसित है उसके पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उनको सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अनंतराम नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति का मौके पर पेंशन व आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- यूपी में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए 100 से अधिक योग पार्क विकसित, योग के लिए सभी जरूरी सुविधाओं से युक्त हैं योग पार्क।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow