Hardoi News: नगर निकाय व डूडा की बैठक- अपर जिलाधिकारी ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश। 

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि 15वें वित्त के अंतर्गत चल रहे कार्यों में समय सीमा व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। नगर सृजन योजना ...

Jun 20, 2025 - 19:51
53 Views
Hardoi News: नगर निकाय व डूडा की बैठक- अपर जिलाधिकारी ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश। 
Hardoi News: विवेकानंद सभागार में अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह की अध्यक्षता में नगर निकाय व डूडा की बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि 15वें वित्त के अंतर्गत चल रहे कार्यों में समय सीमा व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। नगर सृजन योजना में पाली व शाहाबाद में तेजी से कार्य कराये जाएं। वंदन योजना के अंतर्गत शहीद उद्यान में कार्य तेजी से कराया जाये।
वंदन योजना के अंतर्गत विक्टोरिया हॉल का प्रस्ताव जल्द पूरा किया जाये। बाबा मंशानाथ में चल रहे कार्यों में तेजी लायी जाये। पेयजल योजना के अंतर्गत सभी कार्य पूर्ण किये जाएं।सीवर व जल निकासी का कार्य तेजी से कराते हुए पूर्ण किया जाये। कान्हा गौशाला की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाये। नगर निकायों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने पर जोर दिया जाये। टेम्पो व टैक्सी के लिए अस्थायी स्टैंड के लिए स्थान चिन्हित किया जाये। मुख्य बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं।
प्रधानमंत्री आवास योजना-2 के अंतर्गत सत्यापन का कार्य पूरा किया जाये। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की प्रोफाइलिंग का कार्य तेजी से पूरा कराया जाये। एमआरएफ सेंटरों को क्रियाशील रखा जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी राकेश सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow