Hardoi News: हरपालपुर में कृषक गोष्ठी- निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरण, किसानों को योजनाओं की दी गई जानकारी। 

विकासखण्ड हरपालपुर के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में भी कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम....

Jun 20, 2025 - 19:59
49 Views
Hardoi News: हरपालपुर में कृषक गोष्ठी- निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरण, किसानों को योजनाओं की दी गई जानकारी। 

Hardoi News: विकासखण्ड हरपालपुर के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में भी कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम तथा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अनोखेलाला कश्यप, ब्लाक प्रमुख, हरपालपुर द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। इस अवसर पर कृषकों को निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित की गई। ब्लाक प्रमुख, ने कृषकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि किसान भाई कृषि विभाग से जुड़ कर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं तथा खेती की नवीन तकनीकी जानकारी प्राप्त करके अपनी लागत में कमी लाते हुये आय में वृद्धि कर सकते हैं।

प्रेमचन्द्र कुशवाहा, सलाहकार, एन०एफ०एस०एम०, हरदोई ने कृषकों को सम्बोधित करते हुये धान, मक्का, बाजरा, उड़द, मूंग, तिल आदि खरीफ फसलों की वैज्ञानिक विधियों से खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रों पर अनुदान, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा योजना जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओ की जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर मनीष कुमार, प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार, हरपालपुर ने कृषकों को श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती हेतु बीज, उर्वरक, कीटनाशक, सिंचाई जल आदि कृषि निवेशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

गयी साथ ही अवगत कराया कि मिलेट्स शुष्क क्षेत्रों और कम उपजाऊ भूमि में भी अच्छी उपज दे सकते हैं तथा इनमें सूखा सहन करने की क्षमता होती है। कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के लिये प्रोत्साहित किया गया कर्मचारियों द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उक्त कार्यक्रम के मौके पर कृषि विभाग के समस्त कर्मचारियों सहित भारी संख्या में कृषक भाई उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News: जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 75 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow