Hardoi News: ग्राम मिठनापुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, वैवाहिक विवादों के निस्तारण पर जोर। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में एवं सचिव/तहसीलदार अजय कुमार के निर्देशानुसार आज को ग्राम मिठनापुर...

Jun 20, 2025 - 20:05
50 Views
Hardoi News: ग्राम मिठनापुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, वैवाहिक विवादों के निस्तारण पर जोर। 
Hardoi News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में एवं सचिव/तहसीलदार अजय कुमार के निर्देशानुसार आज को ग्राम मिठनापुर में प्री लिटिगेशन स्तर पर वैवाहिक विवादों के निस्तारण तथा नालसा द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं स्थाई लोक अदालत तथा उपभोक्ता फोरम एवं उपभोक्ताओं के अधिकार विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन नामिका अधिवक्ता आशुतोष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। 
श्री त्रिपाठी ने उपस्थित लोगो को बताया की लिटिगेशन एक मुकदमे के द्वारा शुरू की गई बाद की अदालती कार्रवाई है प्री -लिटिगेशन वह चरण है ,जिसमें अदालत में जाने से पहले असहमति को संभाला जा सकता है और लिटिगेशन वह चरण है जो मुकदमा दायर होने के बाद अदालत में होता है और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में जानकारी दी गई। राघवेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलायी जा रही जानकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस शिविर में प्रधान अभय सिंह एवं ग्रामवासी व अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow