Hardoi News: एनएच 731 परियोजना के अवशेष अवरोधों को जल्द दूर किया जाये - जिलाधिकारी

जिलाधिकारी अनुनय झा ने एनएच 731 परियोजना से प्रभावित तहसील सदर व शाहाबाद के संरेखण में आ रहे अवरोधों के निस्तारण...

Jun 20, 2025 - 20:11
80 Views
Hardoi News: एनएच 731 परियोजना के अवशेष अवरोधों को जल्द दूर किया जाये - जिलाधिकारी

Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने एनएच 731 परियोजना से प्रभावित तहसील सदर व शाहाबाद के संरेखण में आ रहे अवरोधों के निस्तारण के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि राजमार्ग पर ट्रक व बस ले बाई के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित किये जाएं। राजमार्ग के संरेखण में आने वाली अवशेष बाधाओं को जल्द दूर किया जाये। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त भूमि के लिए किसानों से संवाद भी किया जाये। किसी मुआवजे के भुगतान में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न की जाये।  

भुगतान की कुछ फाइलें लंबित होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी तथा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भुगतान में विलम्ब के लिए सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा, अधिशाषी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग प्रशांत व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News: ग्राम मिठनापुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, वैवाहिक विवादों के निस्तारण पर जोर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow