Hardoi News: जिलाधिकारी ने निराश्रित महिला पेंशन के पूर्ण संतृप्तीकरण के लिए किया वर्चुअल संवाद। 

उप जिलाधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों के साथ संवाद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर पात्र ....

Jun 20, 2025 - 20:17
34 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने निराश्रित महिला पेंशन के पूर्ण संतृप्तीकरण के लिए किया वर्चुअल संवाद। 

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष से जिलाधिकारी अनुनय झा ने निराश्रित महिला पेंशन योजना के संतृप्तीकरण के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों के साथ संवाद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर पात्र महिलाओं निराश्रित महिला पेंशन योजना से लाभान्वित कराया जाये। चिन्हित पात्र महिलाओं में जिनका आवेदन नहीं हो पाया है, उनका आवेदन कराया जाये।

30 जून तक सभी आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। पात्र महिलाओं का आय प्रमाण पत्र बनवाने में पूरी सहायता की जाये।उन्होंने कहा कि सभी पात्र महिलाओं का 30 जून तक आवेदन न होने पर सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी को प्रगति की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News: एनएच 731 परियोजना के अवशेष अवरोधों को जल्द दूर किया जाये - जिलाधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow