Hardoi News: जिलाधिकारी ने की ई ऑफिस के सम्बन्ध में बैठक। 

लाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अपने कलेक्ट्रेट कक्ष में ई ऑफिस के सम्बन्ध में स्टॉफ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय में ई फाइलिंग ....

By INA News Desk
Dec 10, 2024 - 17:00
42 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने की ई ऑफिस के सम्बन्ध में बैठक। 

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अपने कलेक्ट्रेट कक्ष में ई ऑफिस के सम्बन्ध में स्टॉफ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय में ई फाइलिंग में प्रगति लायी जाये। सभी सम्बंधित लोग डीएससी बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने डीआईओ एनआइसी को निर्देश दिए कि पटल सहायकों को भली भांति ई ऑफिस के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया जाये।

Also Read- हरदोई: धर्म परिवर्तन के बाद निकाह करने के मामले में 4 को पकड़ा

सभी पटलों पर आवश्यक तकनीकी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।पुरानी फाइलों की स्केनिंग जल्द करायी जाये। आवश्यकतानुसार स्केनर की खरीद की जाये। इस अवसर पर अपर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, उप जिलाधिकारी तान्या सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow