Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश। 

जिलाधिकारी ने सबसे पहले नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने आपदा प्रबंधन कक्ष को देखा। उन्होंने कहा कि

Jun 13, 2025 - 15:55
 0  51
Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश। 
  • स्थाई व अस्थाई दस्तावेजों को अलग अलग सूचीबद्ध किया जाये:- जिलाधिकारी
  • सभी पटलों पर कार्मिकों की तैनाती का तार्किकीकरण कराया जाये:- अनुनय झा

Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट परिसर का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने आपदा प्रबंधन कक्ष को देखा। उन्होंने कहा कि आपदा कंट्रोल रूम का आवश्यकतानुसार अन्य आकस्मिक उद्देश्यों के रूप में किया जाये। उन्होंने पूछा कि कक्ष में लगे सभी एलईडी स्क्रीन सक्रिय हैं या नहीं। इस पर कर्मचारियों ने बताया कि सभी स्क्रीन सक्रिय हैं।

जिलाधिकारी आपदा कक्ष की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आये। यहाँ से वह शस्त्र अनुभाग पहुँचे। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी अभिलेखागार को देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि दस्तावेजों का रखरखाव अच्छी तरह से किया जाये। स्थाई व अस्थाई दस्तावेजों को अलग अलग सूचीबद्ध किया जाये। इसके उपरांत उन्होंने संयुक्त हॉल की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने यहाँ कार्यरत कर्मचारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि पटल पर कार्यरत कर्मचारियों की नेमप्लेट लगवाई जाये। नाजिर कक्ष के निरीक्षण में उन्होंने कहा कि पुरानी व ख़राब आलमारियों को बदला जाये।

संयुक्त हॉल के बाहर लगे नोटिस बोर्ड को बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके स्थान पर एक एलईडी स्क्रीन लगवाई जाये जिस पर निविदा व अन्य सम्बंधित दस्तावेजों को प्रदर्शित किया जाये। भूमि अध्याप्ति कार्यालय के निरीक्षण में उन्होंने टूटी हुई कुर्सियों को बदलने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने राजस्व अभिलेखागार को देखा। यहाँ उन्होंने गन्दगी को लेकर कड़ी नाराजगी जतायी तथा तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दस्तावेजों को तहसील व परगना के अनुसार व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने फर्नीचर को बदला जाये। पुराने अनुपयोगी दस्तावेजों की बीडिंग करायी जाये। इसके बाद उन्होंने लोकवाणी का निरीक्षण किया।

Also Read- अजब गजब: नाबालिग प्रेमिका से मिलने रात के अंधेरे में आया प्रेमी, ग्रामीणों ने जबरन करा दी शादी, अब पिता बोले कि ....

अन्त में उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय को देखा तथा कार्यालय को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पटलों पर कार्मिकों की तैनाती का तार्किकीकरण कराया जाये। मरम्मत आदि का प्रस्ताव तैयार किया जाये। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूलेख अनुभाग व प्रोबेशन कार्यालय को भी देखा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, उप जिलाधिकारी राकेश सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।