Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया रेलवे क्रासिंग का निरीक्षण। 

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रेलवे क्रासिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नगरवासियों की समस्या को...

Mar 20, 2025 - 19:45
29 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया रेलवे क्रासिंग का निरीक्षण। 

Hardoi News: कछौना नगर वासियों की समस्याओं को ध्यानगत रखते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को रेलवे क्रासिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नगरवासियों की समस्या को रेल मंत्रालय प्रेषित करने की बात कही।

लखनऊ-पलिया हाईवे NH-731 का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है, जिसमें कछौना में बालामऊ जंक्शन से कानपुर ब्रांच लाइन पर गेट नंबर 96A पर ओवरब्रिज बन गया है। यह ओवरब्रिज बनने के कारण गेट नंबर 96A बंद होने की संभावना है जिससे नगरवासियों सहित क्षेत्र वासियों व छात्र-छात्राओं को काफी असुविधा होगी।

Also Read- Barabanki News: बाराबंकी की समृद्धि कुवंर का ISRO युविका परीक्षा में हुआ चयन, पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल।

पुल के ऊपर गुजरने से कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा। जनजीवन प्रभावित होगा। बृहस्पतिवार को रेलवे फाटक के पास कछौना के नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला उर्फ पंकज व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow