Hardoi News: नुमाईश चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का हुआ भव्य लोकार्पण- नुमाईश चौराहे को अब अटल चौक के नाम से जाना जाएगा। 

प्रभारी मंत्री असीम अरुण व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार द्वारा अटल चौक पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई का भव्य अनावरण...

Mar 20, 2025 - 19:56
88 Views
Hardoi News: नुमाईश चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का हुआ भव्य लोकार्पण- नुमाईश चौराहे को अब अटल चौक के नाम से जाना जाएगा। 

Hardoi News: देर शाम प्रभारी मंत्री असीम अरुण व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार द्वारा अटल चौक पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। अतिथियों द्वारा बटन दबाकर पर्दा हटाया गया। जिसके साथ ही आसमान भारत माता की जय के नारो से गूंज उठा। समस्त प्रक्रिया राम जानकी मंदिर के पुजारी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई। अतिथियों व जनपद के गणमान्य नागरिकों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की गई। चौराहे पर लगी लाइटें बरबस ही सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। औपचारिक रूप से चौराहे का नाम अटल चौक हो गया।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया रेलवे क्रासिंग का निरीक्षण।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, विधायक सवायजपुर माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला पर्यटन अधिकारी दीपांकर चौधरी, सहायक अभियंता अनमोल त्रिपाठी व अन्य जन प्रतिनिधि व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow