Hardoi News: जिलाधिकारी ने स्वामी विवेकानंद की पुण्य तिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि। 

स्वामी विवेकानंद जी की पुण्य तिथि के अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित....

Jul 4, 2025 - 19:57
37 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने स्वामी विवेकानंद की पुण्य तिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि। 

हरदोई। स्वामी विवेकानंद जी की पुण्य तिथि के अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन हम सभी को प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। 4 जुलाई 1902 को हालांकि वह गोलोकवासी हो गए थे लेकिन उनके द्वारा दिया गया ज्ञान आज भी विश्व को आलोकित कर रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व कलेक्ट्रेट परिसर के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Also Read- Hardoi News: ग्रामीण चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर निस्तारण के दिए निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow